Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


प्रधानमंत्री ने तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिखाई हरी झंडी

“देश में वंदे भारत ट्रेनों के आधुनिकीकरण और विस्तार के साथ राष्ट्र विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है” नई दिल्ली. असल बात news.   प्रधान...

Also Read


“देश में वंदे भारत ट्रेनों के आधुनिकीकरण और विस्तार के साथ राष्ट्र विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है”

नई दिल्ली.

असल बात news.  

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करते हुए अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस तीन मार्गोंमेरठ-लखनऊमदुरै-बेंगलुरु और चेन्नई-नागरकोइल पर कनेक्टिविटी में सुधार करेगी। ये ट्रेनें उत्तर प्रदेशतमिलनाडु और कर्नाटक में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मदुरै-बेंगलुरुचेन्नई-नागरकोइल और मेरठ-लखनऊ वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जा रहा हैजिससे उत्तर से दक्षिण तक भारत की विकास यात्रा में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि देश में वंदे भारत ट्रेनों के आधुनिकीकरण और विस्तार के साथ राष्ट्र विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। इनसे देश के महत्वपूर्ण शहरों के साथ-साथ ऐतिहासिक कस्बों को भी संपर्क सुविधा मिली है। मंदिरों का शहर मदुरै अब आईटी सिटी बेंगलुरु से जुड़ गया है।  चेन्नई-नागरकोइल मार्ग से छात्रोंकिसानों और आईटी पेशेवरों को बहुत लाभ होगा। 

प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दक्षिण के राज्यों का तेज विकास बहुत जरूरी है।उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के साथ-साथ पूरे दक्षिण भारत का विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रेलवे की विकास यात्रा सरकार की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उन्होंने बताया कि इस साल तमिलनाडु के रेल बजट के लिए 6000 करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया गया हैजो 2014 की तुलना में गुना ज्यादा है। आज कर्नाटक को वंदे भारत ट्रेनें जोड़ रही हैं।

प्रधानमंत्री ने पिछले बजटों से तुलना करते हुए कहा कि कई इनमें कई गुना बढ़ोतरी ने तमिलनाडु और कर्नाटक सहित दक्षिण भारत के राज्यों में रेल यातायात को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक में सुधार किया जा रहा हैरेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया जा रहा है और रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे लोगों के जीवन में आसानी बढ़ी है और व्यापार करने में भी सुगमता हुई है।

श्री मोदी ने मेरठ-लखनऊ रूट पर नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत पर प्रकाश डालते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि क्रांति की धरती मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्र आज विकास की नई क्रांति का गवाह बन रहा है। प्रधानमंत्री ने लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि आरआरटीएस ने जहां मेरठ को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से जोड़ने में मदद की हैवहीं अब वंदे भारत की शुरुआत से राज्य की राजधानी लखनऊ की दूरी भी कम हो गई है। श्री मोदी ने कहा, “राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआरइस बात का उदाहरण बन रहा है कि कैसे पीएम गतिशक्ति का विजन आधुनिक ट्रेनोंएक्सप्रेसवे के नेटवर्क और हवाई सेवाओं के विस्तार के साथ देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को बदल सकता है।