Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


महिला कांग्रेस का आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव

    रायपुर . असल बात news.   प्रदेश महिला कांग्रेस ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने, प्रदर्शन करने की चेताव...

Also Read

 

 



रायपुर .

असल बात news.  

प्रदेश महिला कांग्रेस ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने, प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. महिला कांग्रेस के द्वारा कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में महिलाएं बेटियां सुरक्षित नहीं है राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है.

राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरुद्ध  महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम के नेतृत्व में  10 सितंबर  को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने बताया कि कल 10 सितंबर 2024 को कांग्रेस भवन, गांधी मैदान में सुबह 11ः00 बजे सभा होगी, सभा के बाद 12ः30 बजे प्रदेश भर से आए महिला कांग्रेस बहनों के द्वारा गांधी मैदान से मुख्यमंत्री निवास के घेराव के लिए निकलेंगे।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि प्रदेश भर में महिलाएं बेटियां आक्रोशित है बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के खोखली नारा देने वाले आज आरोपियों को बचा रहे हैं डबल इंजन के सरकार में बेटियां भय के वातावरण में रहने को मजबूर है। बस्तर, जशपुर, बिलासपुर, कोंडागांव, नारायणपुर, भिलाई, राजिम, सक्ति, रायगढ़, अंबिकापुर से लेकर राजधानी रायपुर में भी महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार अनाचार और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। बेहद दुर्भाग्य जनक है कि सरकार जिस इन मामलों को गंभीरता से लेकर कार्यवाही करना चाहिए। वह बलात्कार जैसी घटनाओं को भी छुपाने और अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। अभी तक 9 माह में प्रदेश में महिलाओं के प्रति 3094 से अधिक अपराध हुए हैं तथा 600 से अधिक बलात्कार की घटनाएं हुई हैं।

महिला बेटियों की सम्मान के लिए उनकी सुरक्षा के लिए महिला कांग्रेस, सड़क से लेकर के सदन तक की लड़ाई लड़ेगी।