Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


श्री आदिशक्ति दुर्गापूजा के दरबार मे होगा माँ कामाक्षी अवतार का आगमन,10 अक्टूबर को होगी सिंदूर की महाआरती

 कवर्धा,असल बात प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री आदिशक्ति दुर्गापूजा परिवार द्वारा भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन होना है। जिसमें श्री आदिशक्त...

Also Read

 कवर्धा,असल बात



प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री आदिशक्ति दुर्गापूजा परिवार द्वारा भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन होना है। जिसमें श्री आदिशक्ति दुर्गापूजा परिवार के मुख्य पुजारी स्वपनिल उपाध्याय ने बताया कि श्री आदिशक्ति दुर्गापूजा परिवार मजगांव रोड की ओर से लगातार 8 वर्षों से भव्य दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है।

सबसे अलग पूजा के विधान के नाम से इस दुर्गापूजा को जाना जाता है। 2017 से प्रारम्भ हुए दुर्गापूजा में सबसे पहले माँ दुर्गा 2018 में माता पार्वती, 2019 में माँ त्रिपुरसुंदरी, 2020 में माँ महागौरी, 2021 में श्री अर्धनारीश्वर, 2022 में माता शर्वाणी, 2023 में माता रुद्राणी की भव्य प्रतिमा रखी गई और इस साल शारदीय नवरात्र 2024 में माँ कामाक्षी की अद्भुत मूर्ति को रखा जा रहा है।

इस दुर्गापूजा की सबसे बड़ी बात ये है कि यहां के अपने सबसे अनूठे विधान के लिए जाना जाता है। इस वर्ष 03 अक्टूबर से प्रारम्भ हो रहे दुर्गापूजा में प्रथम दिन प्राण प्रतिष्ठा समारोह किया जाएगा। वही 06 अक्टूबर तृतीया पर रात्रि 12 बजे महानिशा पूजा, 08 अक्टूबर पंचमी पर सौभाग्य पूजन, भव्य फूलों से माता रानी का अर्चन किया जाएगा। 10 अक्टूबर सप्तमी को इस दुर्गापूजा की बसे बड़ी पूजा सिंदूर दान व सिंदूर की महाआरती किया जाएगा। 11 अक्टूबर अष्टमी को हवन, कन्या भोज, 12 अक्टूबर को महानवमी पर विसर्जन पूजा तथा 14 अक्टूबर को माता जी की विदाई का कार्यक्रम किया जाएगा। 

सिंदूर महाआरती पर माताओं को सिंदूर महाआरती का आमंत्रण भी दिया जाएगा। 

दुर्गापूजा को भव्य बनाने के लिए समिति के आचार्य सुमित भारद्वाज समिति के प्रमुख पदाधिकारियों में अभिनव तिवारी,  डेविड खत्री, दीपक चन्द्रवँशी, संतोष झारिया, प्रकाश देवांगन, देवा चन्द्रवँशी, बृजमोहन कुंभकार, सूर्या झरिया, चित्रांगत साहू, हेमंत साहू व महिला समिति सहित समस्त मोहल्ले वासियों का विशेष सहयोग रहता है

कवर्धा,असल बात