Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पार्टी की सेवा माता-पिता की तरह करते हुए करना है सदस्यता का विस्तार - विजय शर्मा,सदस्यता से बनेगी पार्टी मजबूत, निर्बाध गति से होगा प्रदेश और देश का विकास - गजेंद्र यादव, पिछले अभियान में छूटे हुए और नई पीढ़ी के बीच सदस्यता का विस्तार जरूरी - ललित चंद्राकर,कम से कम 50 प्राथमिक सदस्य बनाने वाला ही बनेगा सक्रिय सदस्य - जितेंद्र वर्मा

दुर्ग, छत्तीसगढ़  संगठन को सर्वोपरि मानकर सदस्यता अभियान के कार्य को सफल बनाना है - राजीव अग्रवाल   राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभि...

Also Read
दुर्ग, छत्तीसगढ़ 








संगठन को सर्वोपरि मानकर सदस्यता अभियान के कार्य को सफल बनाना है - राजीव अग्रवाल

  राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान का उदघाटन होने के बाद दुर्ग में जिला सदस्यता अभियान का उदघाटन बायपास रोड में स्थित अग्रसेन भवन में हुआ। उदघाटन समारोह प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित नेताओं द्वारा सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए मार्गदर्शन दिया। समारोह में मंचासीन अतिथि भाजपा जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, विधायक ललित चंद्राकर, गजेन्द्र यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री जागेश्वर साहू, रमशिला साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक सावलाराम डहरे, डॉ दयाराम साहू जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, सदस्यता अभियान जिला संयोजक राजेंद्र कुमार पाध्ये, सदस्य रविशंकर सिंह, रोहित साहू, उषा टावरी, डॉ. मानसी गुलाटी उपस्थित रहे।

      इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान कार्यकर्ता निर्माण के लिए करती है ना कि नेता बनाने के लिए। राष्ट्र प्रथम का ध्येय सामने रखकर सदस्यता अभियान के माध्यम कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में कार्य करना है, जिस तरह हम माता-पिता की सेवा करते हैं उसी तरह पार्टी को अपने माता-पिता के रूप में मानकर उसकी सेवा करनी है। पार्टी का विस्तार करना है एवं सदस्यता अभियान को सफल बनाने नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य करना है। 
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मोदी सरकार द्वारा पीएम आवास को लेकर दी गई सौगात के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि  पीएम आवास पूर्ववर्ती भूपेश  सरकार के द्वारा रोक दिया गया था, हम लोगों ने गरीबों की दर्द को समझा और चरणबद्ध आंदोलन करके पीएम आवास योजना को प्रदेश में लागू करने के लिए संकल्प लिया, राज्य में भाजपा सरकार बनने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन करते हुए पीएम आवास आम गरीब को मिले इसका प्रयास करते रहे और कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश में 8 लाख आवास योजना को पूर्ण करवाने की घोषणा करते की, इस प्रकार मोदी की एक और गारंटी पूरी होने जा रही है।
 श्री विजय शर्मा ने आगे कहा कि जब भाजपा की सरकार  बनती है जनकल्याण करती है हम सब पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर सदैव समाज का कल्याण करते हैं देश हित के लिए कार्य करते हैं इसलिए सदस्यता अभियान को सफल बनाना है।
 उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आज हमारी पार्टी के द्वारा अनुच्छेद 370 को हटा दिया गया, कश्मीर में जब तिरंगा नहीं फहराया जा सकता था, अब तिरंगा फहराया जाने लगा है। हम उसे पार्टी के कार्यकर्ता हैं कि हम लोगों के बीच जाकर यह बता सकते हैं कि हमारी पार्टी के कारण राम मंदिर बनाया गया और सदस्यता अभियान के लिए प्रेरित करेंगे तो हाथों हाथ हमारी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे। 
          जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि संगठन सदस्यता अभियान की शुरुआत हो चुकी है। बूथ के हर घर जाएं सदस्यता अभियान में कोई भी किसी प्रकार की हेरा फेरी नहीं कर सकता। पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के द्वारा हमारे सदस्यता अभियान के द्वारा किए गए कार्यों को बड़ी गंभीरता से नजर रखी जाएगी। 

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि पार्टी के संगठन विस्तार अर्थात सदस्यता अभियान में संसद से लेकर सांसद से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जुटना है। पार्टी संविधान के अनुरूप जो कार्यकर्ता 50 से कम सदस्य बनाएगी वह सक्रिय सदस्य बन नहीं पाएगा और पार्टी के किसी भी बड़े दायित्व को ग्रहण नहीं कर पाएगा। कम से कम 50 सदस्य बना कर पार्टी के सक्रिय सदस्य बनने का लक्ष्य लेकर सबको प्राथमिक सदस्य बनाए। 

   विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि माननीय नरेंद्र मोदी ने 2 तारीख को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और 3 तारीख को प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने सदस्यता ग्रहण की है। प्रदेश की मातृ शक्तियों के चेहरे में पुनः मुस्कान लाते हुए मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त प्रदान की। हमारे प्रदेश में 18 लाख आवास की मांग थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के लिए 8 लाख आवासों की स्वीकृति प्रदान की है और इन आवासों के लिए जिन्होंने आंदोलन किया प्रयास किया और न जाने कितने संघर्ष किया इनका श्रेय अगर किसी को जाता है प्रदेश के  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को जाता है। 

विधायक ललित चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की सदस्यता अभियान को हम सभी को मिलकर सफल बनाना है पिछले समय जो कुछ लोग हमसे छूट गए थे और पार्टी की विचारधारा से प्रभावित थे उन्हें भी पार्टी की सदस्यता दिलानी है और खासकर युवा जो हमारे देश के उज्जवल भविष्य है और पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित है उन्हें भी हमारी पार्टी से जोड़कर हमें सदस्यता अभियान को सफल बनाना है।
 जिला सदस्यता उद्घाटन समारोह का संचालन सदस्यता अभियान के जिला संयोजक और जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाध्ये ने किया और आभार सदस्यता अभियान टोली के सदस्य एवं जिला मंत्री रोहित साहू ने किया। जिला सदस्यता टोली के सदस्य डॉ. मानसी गुलाटी ने मुख्य अतिथि विजय शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। 

     आयोजित समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, जागेश्वर साहू, उषा टावरी, रवि शंकर सिंह ने भी संबोधित किया। 
    आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, दिलीप साहू, अलका बाघमार,  अरविंदर सिंह खुराना, कांतिलाल जैन,  पवन शर्मा, बोधन यादव, आशीष निमजे, विनोद अरोरा, नीलेश अग्रवाल, मनोज सोनी, अनूप सोनी, प्रमोद नेमा, दिनेश देवांगन, राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, नारायण दत्त तिवारी, जितेंद्र सिंह राजपूत, विनय महोबिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, प्रितपाल बेलचंदन, शिव चंद्राकर, मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वढई, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, सुनील साहू, खेमलाल साहू, जितेंद्र यादव,  गिरेश साहू, दिव्या कलिहारी, अनूप गटागट, चंद्रप्रकाश मांडले, साजन जोसेफ, मंडल महामंत्री रीता मेश्राम, देवनारायण चंद्राकर, कैलाश यादव, मनमोहन शर्मा, शिवकुमार निषाद, गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत, मौसमी ताम्रकार, झरना वर्मा, शीतल जांगिड़, तनुजा बघेल, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।