Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार।‌ पीछाकर छेड़छाड़ करने का मामला। सुपेला पुलिस की सक्रियता से पकड़ाया आरोपी

असल बात न्युज  छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार   पीछाकर छेड़छाड़ करने का मामला सुपेला पुलिस की सक्रियता से पकड़ाया आरोपी छेड़छाड़ करने वाला आरोपी...

Also Read

असल बात न्युज 

छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार  

पीछाकर छेड़छाड़ करने का मामला

सुपेला पुलिस की सक्रियता से पकड़ाया आरोपी





छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार।‌ पीछाकर छेड़छाड़ करने का मामला। सुपेला पुलिस की सक्रियता से पकड़ाया आरोपी। सुपेला क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि पीड़िता अपने मौसी के बेटी के साथ रात्रि  करीबन 09.30 बजे दवाई लेने मेडिकल गई थी। दवाई लेकर वापस आ रही थी उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति पीछे से आकर बेईज्जती करने के नियत से छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध बी.एन.एस. की धारा 78 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र शुक्ला द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालो के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही के निर्देश प्राप्त है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा संदेही के पता तलाश में लग गई। मुखबीर सूचना व हुलिया के आधार पर संदेही शेख शाहिद से बारिकी से पूछताछ किया गया जो अपना जुर्म स्वीकारते हुए पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करना स्वीकार किया। आरोपी को आज दिनांक 30.09.2024 को गिरफ्तार किया गया है।  

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्र.आर. संतोष राज, आरक्षक रवि कुमार एवं सूर्य प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्र.

1012/2024 

धारा - 78 बीएनएस,     

आरोपी - शेख शाहिद पिता शेख मकसूद उम्र 22 साल निवासी केम्प-1 शास्त्री नगर सूर्या क्लब के पास थाना छावनी जिला-दुर्ग