Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


रेल समाचार,इंदौर-पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में एक एसी-3 कोच एवं एक स्लीपर कोच की सुविधा

  रायपुर. असल बात news.                   रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध क...

Also Read

 



रायपुर.

असल बात news.  

               रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 20917/20918 इंदौर-पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में एक एसी-3 कोच एवं एक स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस में दिनांक 10 सितंबर 2024 को तथा गाड़ी संख्या 20918 पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में दिनांक 12 सितंबर 2024 को उपलब्ध रहेगी | इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे |

 बिलासपुर से चलने वाली 12851 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस रद्द 

दक्षिण मध्य रेलवे से प्राप्त बुलेटिन के अनुसार वारंगल-विजयवाड़ा सेक्शन में विगत दिनों हुई भारी बारिश के चलते सुरक्षा के मद्देनजर  02 सितम्बर 2024 को चेन्नई से चलने वाली 12852 चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रही।  इसके फलस्वरूप रैक अनुपलब्धता के कारण 08 सितम्बर 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 12851 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस रद्द रहेगी।