Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कांग्रेस सरकार में मंत्री से लेकर बूथ कार्यकर्ताओं ने अधिकारी-कर्मचारी पर दबाव बनाकर करवाया काम- विकास मरकाम

कवर्धा,असल बात   कांग्रेस सरकार में मंत्री से लेकर बूथ कार्यकर्ताओं ने अधिकारी-कर्मचारी पर दबाव बनाकर करवाया काम- विकास मरकाम  विकास मरकाम न...

Also Read

कवर्धा,असल बात 

 कांग्रेस सरकार में मंत्री से लेकर बूथ कार्यकर्ताओं ने अधिकारी-कर्मचारी पर दबाव बनाकर करवाया काम- विकास मरकाम 




विकास मरकाम ने आदिवासी शिक्षक के आत्महत्या करने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पूर्व वनमंत्री मोहमद अकबर पर साधा निशाना

विकास मरकाम ने कहा समाज करेगी मोहम्मद अकबर के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही की माँग 

रायपुर। बालोद ज़िले के ग्राम घोटिया में शिक्षक दिवस के दिन प्रधान पाठक देवेंद्र कुमार कुमेटी ने विगत दिनों आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या मामले में मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने सार्वजनिक किया है। सुसाइड नोट में ओड़गांव स्कूल के प्रधानपाठक देवेंद्र कुमेटी ने पूर्व वनमंत्री मोहमद अकबर, हिरेन्द्र नेताम, सलीम खान, प्रदीप ठाकुर पर नौकरी के नाम पर पैसा लेने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर समाज के लोगो में कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रति आक्रोश है। 

भाजपा के जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने शिक्षक दिवस के दिन एक आदिवासी शिक्षक के आत्महत्या करने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि और जिन लोगों ने नौकरी देने के नाम पर आदिवासी समाज के लोगों के साथ काम किया है उन पर पुलिस कड़ी जाँच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस के जाँच के दौरान सुसाइड नोट में कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर का भी नाम है। उन्होंने कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर पर निशाना साझते हूए कहा कि लगातार कांग्रेस सरकार में पटवारी, शिक्षक, सचिव से लेकर उच्च अधिकारी दबाव में काम किए है। कांग्रेस सरकार में मंत्री से लेकर बूथ कार्यकर्ता तक लगातार भ्रष्ट, अनैतिक अधिकारियों-कर्मचारियों के ऊपर दबाव बनवाकर भ्रष्टाचार  किए है। इसी दबाव के चलते एक सरल सहज आदिवासी शिक्षक ने आत्महत्या कर लिया। उन्होंने कहा कि अब आदिवासी समाज शांत नहीं रहेगी। इस घाटना से आदिवासी समाज के अंदर गहरा आक्रोश समाया हुआ है  कांग्रेस सरकार में मंत्री से लेकर बूथ कार्यकर्ताओं ने अधिकारी-कर्मचारी पर दबाव बनाकर करवाया काम- विकास मरकाम 


असल बात