Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अधीक्षिका का ट्रांसफर: बिछड़ने का गम, छात्राओं ने मैडम को जाने से रोका, रोते हुए लिपटी

  दंतेवाड़ा।  कन्या आश्रम की अधीक्षिका का ट्रांसफर हो गया। यह खबर जैसे ही वहां रहने वाली छात्राओं को लगी तो वो बिछड़ने के गम के कारण भावुक हो...

Also Read

 दंतेवाड़ा। कन्या आश्रम की अधीक्षिका का ट्रांसफर हो गया। यह खबर जैसे ही वहां रहने वाली छात्राओं को लगी तो वो बिछड़ने के गम के कारण भावुक हो गई और आंखों से आंसुओं की धारा बहने लगी। अधीक्षिका और उनकी छात्राओं के बीच यह भावुक पल बस्तर व दंतेवाड़ा के सीमाई क्षेत्र बागमुंडी पनेडा कन्या आश्रम में देखने को मिला।



यहां आश्रम की अधीक्षिका का ट्रांसफर होने के बाद बच्चों ने भावुक होकर उन्हें घेर लिया और रोने लगे। अधीक्षिका लंबे समय से आश्रम में पदस्थ थीं और बच्चों के साथ एक गहरा आत्मीय संबंध बन गया था। जैसे ही बच्चों को उनके ट्रांसफर की जानकारी मिली, वे उदास हो गए और उनके जाने से पहले उन्हें घेर कर हाथ पकड़ कर रोने लगे।

जब इस घटना की जानकारी मीडिया तक पहुंची तो मीडिया टीम भी वहां पहुंची, लेकिन नई अधीक्षिका ने बच्चों से बात करने के लिए मीडिया को रोका। इसके बावजूद, बाहर से ही यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया। ट्रांसफर की गई अधीक्षिका ने बताया कि बच्चों के साथ उनके भावनात्मक संबंध के कारण बच्चे रोने लगे, जब वह आश्रम से बाहर जाने लगीं।