Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ब्रेकिंग, मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन शुरू, पहुंची है हजारों लोगों की भीड़,, अपनी -अपनी समस्याओं को लेकर लोग, पहुंचे हैं मुख्यमंत्री से मुलाकात करने

  छत्तीसगढ़. असल बात न्यूज़.     मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का कार्यक्रम शुरू हो गया है. अपनी समस्याओं को लेकर  मुख्यमंत्री से मुलाकात कर...

Also Read










 छत्तीसगढ़.

असल बात न्यूज़.   

 मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का कार्यक्रम शुरू हो गया है. अपनी समस्याओं को लेकर  मुख्यमंत्री से मुलाकात करने,हजारों लोगों की भीड़ पहुंची है मुख्यमंत्री पब्लिक से बातचीत कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं. एक बात और उल्लेखनीय  हैं किमुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जनदर्शन में पहुंचे लोगों के लिए इस बार सुविधाओ में और अधिक विस्तार किया गया है.

*मुख्यमंत्री  श्री  विष्णु  देव  साय के जन दर्शन कार्यक्रम  में  आज  बड़ी संख्या में  लोग  पहुंचे  हैं। 

मुख्यमंत्री लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश  देंगे।

*मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जनदर्शन में बढ़ी सुविधाएं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में दूर-दराज से प्रदेश के सभी जिलों से आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जनदर्शन में आए लोगों की सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री ने स्वयं निर्देश दिए हैं। जिसके बाद आज जनदर्शन में पहुंचे लोगों के लिए सुविधाएं और बेहतर हुई हैं, मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश आसानी से , बिना परेशानी के हो रहा है। लोगों के लिए चाय-पानी एवं स्वल्पाहार का प्रबंध भी किया गया है। 

जनदर्शन में आए दिव्यांगजनों की सुविधा के मद्देनजर उनके लिए बैट्री चालित ऑटो भी उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात कर आगंतुकों की स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है।