Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


निगम क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर विधायक गजेंद्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, सभी कार्य समय पर पूर्ण करने निर्देश दिए

दुर्ग,असल बात दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर शहर विधायक गजेंद्र यादव ने आज समीक्षा बैठक लेकर सभी काम ...

Also Read

दुर्ग,असल बात




दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर शहर विधायक गजेंद्र यादव ने आज समीक्षा बैठक लेकर सभी काम को समय पर पूरा करने निर्देश दिए। निगम आयुक्त लोकेश्वर चंद्राकर सहित निगम के सभी इंजिनियरों के साथ आयोजित बैठक में प्रत्येक छोटे-बड़े कार्यो की बारी-बारी से समीक्षा की गई। सामाजिक भवन, सामाजिक भवन, पालिका बाजार सहित बड़े कार्यों में सहायक अभियंता को व्यक्तिगत तौर पर दायित्व सौंपने कहा गया। बैठक में विभिन्न वार्डों में सीमेंटीकरण सड़क और नाली निर्माण कार्य की बारीकी से समीक्षा कर अधोसंरचना मद के कार्य की जानकारी लिए। इस दौरान मुख्यमंत्री के दुर्ग प्रवास पर तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए।

       समीक्षा बैठक में विधायक गजेंद्र यादव ने अपनी निधि से प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने अपनी निधि से स्वीकृत 40 लाख राशि की जानकारी देते शीघ्र ही बल्ब व उपकरण खरीदी कर नवरात्रि पूर्व लाइट लगाने निर्देश दिए। निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लिए। इस दौरान इंजिनियरो ने तकनीकी समस्या अवगत कराने पर अन्य विभागीय अधिकारियो से सामंजस्य बनाकर कार्य कराने निर्देश दिए। भूमिपूजन पश्चात् प्रारंभ हो चुके कार्यों तय समय में पूर्ण कर जनता सौंपने कहा ताकि जनता को सौगात मिल सके। बैठक में अधोसंरचना मद से जारी 5 करोड़ की राशि से निमार्ण कार्य के प्रगति की जानकारी लेकर भवन बनाते समय सड़क से दूरी व भविष्य में सड़क चैड़ीकरण व नाली निर्माण आदि में परेशानी न हो इसे देखते हुए बनाते समय ध्यान रखने कहा। राज्य शासन से स्वीकृत सभी कार्यों के प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगे जिस पर संबंधित अधिकारियों ने निविदा प्रक्रिया की स्थिति की जानकारी को विधायक श्री यादव को अवगत कराए। विधायक श्री यादव ने 18 अलग अलग समाजों के लिए स्वीकृत भवन निमार्ण, मंदिर निर्माण, जाॅगिंग टेªक, बैडमिंटन गाउण्ड, मुक्तिधाम निर्माण की जानकारी सहायक अभियंता से लिए। निगम के सभी इंजीनियरों से चल रहे निर्माण कार्य की सतत् माॅनिटरिंग करने और निर्माणी एजेंसी व ठेकेदार से संपर्क बनाए रखते हुए गुणवत्तापूर्ण व तय समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने कहा। इसके अलावा राज्य शासन से लंबित मांग से संबंधित तैयारी को जल्द ही पूरा करने कहा ताकि शासन से शहर की जनता की सहुलियत बढ़ाने उन कार्यों को भी स्वीकृति दिलाई जा सके। निगम के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं उपअभियंता के साथ बैठक में विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन के लिए दुर्ग प्रवास पर आएंगे उसकी तैयारियों को लेकर निगम के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। निगम आयुक्त लोकेश्वर चंद्राकर को अलग अलग कार्य के लिए जिम्मेदारी तय करने कहा निगम क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर विधायक गजेंद्र यादव ने ली समीक्षा बैठक,  सभी कार्य समय पर पूर्ण करने निर्देश दिए 

दुर्ग,असल बात