Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बड़ी इच्छा शक्ति होनी चाहिए, सुंदर और व्यवस्थित शहर के लिए अवैध कब्जों पर बुलडोजर जरूरी है-रिकेश सेन, राम नगर, सुपेला, हाउसिंग बोर्ड, वैशाली नगर के भी जल्द ढहाए जाएंगे अवैध कब्जे

भिलाई,असल बात भिलाई नगर, आज साक्षरता चौक के पास धार्मिक उपयोग के लिए पूर्व में आबंटित जमीन के आस पास निगम की लगभग 3 से 4 एकड़ बेशकीमत जमीन प...

Also Read

भिलाई,असल बात


भिलाई नगर, आज साक्षरता चौक के पास धार्मिक उपयोग के लिए पूर्व में आबंटित जमीन के आस पास निगम की लगभग 3 से 4 एकड़ बेशकीमत जमीन पर अवैध कब्जा कर व्यवसायिक उपयोग कर रहे लोगों को निगम प्रशासन द्वारा नोटिस देकर कब्जे स्वयं से हटा लेने कहा गया था। कई बार नोटिस के बाद भी जब अवैध कब्जाधारियों ने निगम आदेश को तवज्जो नहीं दिया जिसके चलते आज डेढ़ दर्जन से अधिक अवैध निर्माण को ढहा दिया गया है। आज सुबह 6 बजे से निगम ने बेदखली अभियान चला कर सभी अवैध कब्जों को ढहा दिया गया है। 

इस कार्रवाई पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि शहर के मास्टर प्लान के अनुरूप शासन की योजनाओं के लिए रिक्त भूमि पर लगातार अवैध कब्जा होने की शिकायत मिलती रही है। इन शिकायतों के आधार पर कार्रवाई के समय अनेक प्रकरणों में कुछ लोगों ने न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय के आदेशानुसार उन कब्जों के लिए बेदखली आदेश का सक्षम निर्देश प्राप्त होने के बाद ही प्रशासन कार्रवाई करता है। आज वैशाली नगर विधानसभा में बुलडोजर चला है और लगातार अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलेगा। हमारा मकसद यह नहीं है कि किसी धर्म विशेष पर बुलडोजर चलाया जाए, कोई भी ऐसा अवैध कब्जा मिलेगा तो उसको निश्चित रूप से भिलाई नगर निगम कार्यवाही करेगा और आज की जो कार्रवाई हुई है वह हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई है और मास्टर प्लान के तहत शहर को व्यवस्थित करना है, ऐसे जितने भी अवैध कब्जे सड़क पर दिखेंगे उसको भी तोड़ा जाएगा। आज की जो कार्रवाई है पूरे तरीके से हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई है और लगातार जो है जिला प्रशासन और नगर निगम भिलाई नोटिस की कार्रवाई से लेकर तीन महीने तक लगातार उनको बतलाने, उनको समझाने का प्रयास उनको नोटिस देकर करता रहा है। हाई कोर्ट से 120 दिन के अंदर बेदखली कार्रवाई होनी थी और काफी समझाने के बाद भी जब अतिक्रमण कारियों ने कब्जा नहीं हटाया तो अंतिम दो दिन शेष होने पर निगम प्रशासन को बुलडोजर कार्रवाई करनी पड़ी।‌पिछली सरकार ने अवैध कब्जों को लगातार बढ़ावा और प्रश्रय दिया था लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, विष्णुदेव साय की सरकार है, अब लगातार अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई और अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाने का काम हो रहा है। वैशाली नगर विधानसभा एक ऐसी विधानसभा है जिसमें लगातार बुलडोजर की कार्यवाही हो रही है और यह निरंतर चलती रहेगी। इसके लिए एक बड़ी इच्छा शक्ति चाहिए जो कि विष्णुदेव सरकार के हर जनप्रतिनिधि में है। पूर्व कांग्रेस सरकार में यह सोच थी कि अगर अवैध निर्माण की बेदखली का काम वो कर देंगे तो उनका वोट बैंक खत्म हो जाएगा नतीजतन अवैध कब्जों की बाढ़ सी आई और निगम तथा शासन की अनेक बेशकीमती जमीनों पर लगातार अवैध कब्जा होता रहा। शासकीय भूमि को अवैध कब्जा से मुक्त कर शहर को सुंदर और सुव्यवस्थित करने के लिए बड़ी इच्छा शक्ति चाहिए जो कि भाजपा की सरकार में है। अगर शहर को व्यवस्थित करना है तो ऐसे कदम बेहद जरूरी हैं। श्री सेन ने कहा कि राम नगर, वैशाली नगर, हाऊसिंग बोर्ड, सुपेला सहित वैशाली नगर विधानसभा के सभी अवैध कब्जों को सूचीबद्ध किया जा चुका है और जल्द इन पर भी बुलडोजर कार्रवाई होगी बड़ी इच्छा शक्ति होनी चाहिए, सुंदर और व्यवस्थित शहर के लिए अवैध कब्जों पर बुलडोजर जरूरी है-रिकेश सेन,  राम नगर, सुपेला, हाउसिंग बोर्ड, वैशाली नगर के भी जल्द ढहाए जाएंगे अवैध कब्जे