Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सभी राज्यों को त्यौहार की खुशियां मनाने का अवसर ,त्योहार के अवसर पर केंद्र सरकार के द्वारा राज्यों को किया गया बड़ी राशि का कर हस्तांतरण, इससे छत्तीसगढ़ को मिली 6000 करोड़ से अधिक की राशि

  आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए तथा राज्यों को पूंजीगत व्यय में तेजी लाने तथा उनके विकास/कल्याण संबंधी व्यय को वित्तपोषित करने में स...

Also Read

 



आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए तथा राज्यों को पूंजीगत व्यय में तेजी लाने तथा उनके विकास/कल्याण संबंधी व्यय को वित्तपोषित करने में सक्षम हेतु अग्रिम किस्त जारी की गई

नई दिल्ली.
असल बात news.  

केंद्र सरकार के द्वारा राज्यों को आज बड़ी राशि का कर हस्तांतरण किया गया है. इस रूप में केंद्र सरकार के द्वारा  ने राज्य सरकारों को 1,78,173 करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण जारी किया गया है. उल्लेखनीय है कि  सामान्य रूप से राज्यों को प्रतिमाह लगभग 89,086.50 करोड़ रुपये कर हस्तांतरण होता रहा है। अभी केंद्र के द्वारा जो कर हस्तांतरित किया गया है इसमें अक्टूबर, 2024 में देय नियमित किस्त के अलावा एक अग्रिम किस्त भी शामिल है। उम्मीद की जा रही है कि इससे राज्यों के बाजार में कारोबार और खरीदी बिक्री में  काफ़ी तेजी आएगी.

यह हस्तांतरण आगामी त्यौहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए और राज्यों को पूंजीगत व्यय में तेजी लाने और अपने विकास/कल्याण संबंधी व्यय का वित्त पोषण करने में सक्षम बनाने के लिए है।

केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को 1,78,173 करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण किया, जिसमें अक्टूबर, 2024 में देय नियमित किस्त के अलावा 89,086.50 करोड़ रुपये की एक अग्रिम किस्त भी शामिल है. इससे देश के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को हजारों करोड रुपए की राशि मिली है. सबसे कम राशि गोवा 688 करोड रुपए  और उसके बाद सिक्किम को 691 करोड़   रुपए मिला है. सबसे अधिक राशि उत्तर प्रदेश को मिली है जो की 31000 करोड़  रुपए से अधिक है. बिहार को भी 17000 करोड रुपए से अधिक की राशि मिली है. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान पश्चिम बंगाल वे प्रदेश हैं, जिन्हें 10000 करोड रुपए से अधिक की राशि मिली है.


जारी की गई राशि का राज्य-वार ब्योरा तालिका में नीचे दिया गया है:

अक्टूबर, 2024 के लिए केंद्रीय करों और शुल्कों की शुद्ध आय का राज्य-वार वितरण

क्रम सं.

राज्य का नाम

कुल (करोड़ रुपये)

1

आंध्र प्रदेश

7,211

2

अरुणाचल प्रदेश

3,131

3

असम

5,573

4

बिहार

17,921

5

छत्तीसगढ

6,070

6

गोवा

688

7

गुजरात

6,197

8

हरियाणा

1,947

9

हिमाचल प्रदेश

1,479

10

झारखंड

5,892

11

कर्नाटक

6,498

12

केरल

3,430

१३

मध्य प्रदेश

13,987

14

महाराष्ट्र

11,255

15

मणिपुर

1,276

16

मेघालय

1,367

17

मिजोरम

891

18

नागालैंड

1,014

19

ओडिशा

8,068

20

पंजाब

3,220

21

राजस्थान

10,737

22

सिक्किम

691

23

तमिलनाडु

7,268

24

तेलंगाना

3,745

25

त्रिपुरा

1,261

26

उत्तर प्रदेश

31,962

27

उत्तराखंड

1,992

28

पश्चिम बंगाल

13,404

 ***