दुर्ग, अहिवारा. असल बात न्यूज़. दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के संगठन के अनुसार 6 मंडल है और सबसे पहले इन्हीं मंडलो...
दुर्ग, अहिवारा.
असल बात न्यूज़.
दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के संगठन के अनुसार 6 मंडल है और सबसे पहले इन्हीं मंडलों में मंडल अध्यक्ष की घोषणा हो रही है. ताजा जानकारी के अनुसार पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी यहां पहुंच गए हैं और नाम की घोषणा कर दी गई है. आज जो नाम घोषित किए गए हैं उसके अनुसार मंडल अध्यक्ष इस प्रकार हैं.==
जेवरा सिरसा,- दिनेश साहू
अहीवारा- राम जी निर्मलकर
मुरमुंदा- कुमन साहू
जानकारी के अनुसार अहिवारा में यहां पर सिर्फ तीन मंडलों के अध्यक्ष के नाम घोषित किए गए हैं.जामुल, -भिलाई 3-,और चरोदा मंडल के अध्यक्ष का नाम दुर्ग अथवा भिलाई के साथ में घोषित किए जाने की संभावना है
यहां क्षेत्रीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, जिला भाजपा दुर्ग के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू,नगर पालिका के अध्यक्ष नटवर ताम्रकार काफी पहले से पहुंच गए थे. प्रदेश से श्री राजीव अग्रवाल के यहां पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था. यहां पहुंचने के बाद उनके द्वारा नामों की घोषणा की गई. इस अवसर पर सर्वश्री कांति लाल जैन,भाजपा मंत्री प्रेमलाल साहू ,अमिता बंजारे लीमन साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष अहिवारा, रविशंकर सिंग भी उपस्थित थे.