Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अंतिम दिन आज दुर्ग में पार्षद के 107 और महापौर/अध्यक्ष के 22 नामांकन जमा, अंतिम दिन नामांकन जमा करने उमड़ी भीड़

 *समाचार* *नगरीय निकाय निर्वाचन-2025*  *आज पार्षद के 107 और महापौर/अध्यक्ष के 22 नामांकन हुए जमा* *- अब तक पार्षद पद हेतु 653 तथा महापौर/अध्...

Also Read

 *समाचार*


*नगरीय निकाय निर्वाचन-2025* 


*आज पार्षद के 107 और महापौर/अध्यक्ष के 22 नामांकन हुए जमा*


*- अब तक पार्षद पद हेतु 653 तथा महापौर/अध्यक्ष पद हेतु 42 नामांकन जमा*


*- नामांकन की जांच 29 जनवरी को*










*- नामांकन वापसी 31 जनवरी को*


दुर्ग .

असल बात news. 

 28 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 के नाम निर्देशन पत्र जमा करने के अंतिम दिन पार्षद पद हेतु 107 और महापौर/अध्यक्ष पद हेतु 22 नामांकन जमा हुए हैं। नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई, भिलाई-चरौदा एवं रिसाली, नगर पालिका परिषद कुम्हारी, अहिवारा एवं अमलेश्वर तथा नगर पंचायत धमधा, पाटन व उतई में पार्षद पद हेतु 107 नामांकन जमा हुए हैं। इसी प्रकार नगर निगम दुर्ग, नगर पालिका परिषद कुम्हारी, अहिवारा एवं अमलेश्वर तथा नगर पंचायत धमधा, पाटन, उतई में महापौर/अध्यक्ष पद हेतु 22 नामांकन जमा हुए हैं। 28 जनवरी तक पार्षद पद हेतु 653 नामांकन तथा महापौर/अध्यक्ष पद हेतु 42 नामांकन जमा हुए है। उक्त नगरीय निकायों के निर्वाचन हेतु नामांकन की जांच 29 जनवरी को होगी तथा नाम वापसी 31 जनवरी को अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है।   

 

ःः000ःः