Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सडक सुरक्षा माह के 25वें दिन स्वयंसिद्धा - mission with vision की महिलाओं द्वारा नेहरू नगर चौक भिलाई में सडक सुरक्षा विषय पर नुक्कड नाटक कार्यक्रम आयोजित कर आम जनता को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई

असल बात न्युज  सडक सुरक्षा माह के 25वें दिन स्वयंसिद्धा - mission with vision की महिलाओं द्वारा नेहरू नगर चौक भिलाई में सडक सुरक्षा विषय पर ...

Also Read

असल बात न्युज 

सडक सुरक्षा माह के 25वें दिन स्वयंसिद्धा - mission with vision की महिलाओं द्वारा नेहरू नगर चौक भिलाई में सडक सुरक्षा विषय पर नुक्कड नाटक कार्यक्रम आयोजित कर आम जनता को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई 

यातायात मुख्यालय से यातायात पुलिस दुर्ग एवं स्वयंसिद्धा - mission with vision की महिलाओं द्वारा नेहरू नगर चौक तक पैदल मार्च किया गया



जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के निर्देश पर एवं सुश्री ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात के मार्ग दर्शन एवं सतानंद विध्यराज उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आम नागरिको को और सडक उपयोगकर्ताओं को सडक सुरक्षा की गंभीरता और चुनौती के बारे में जागरूक करने के लिए सडक सुरक्षा माह 2025 का आयोजन दिनांक 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रतिदिन अलग अलग विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालको को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

सडक सुरक्षा माह के 25वे दिन को सड़क दुर्घटना से बचाने एवं हेलमेट पहनने को प्रेरित करने स्वयंसिद्धा-ंmission with vision की महिलाओं ने आज सफेद सूट पहन कर दुर्ग ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क पर तख्तियां व पोस्टरों के द्वारा लोगों को समझाइए दी। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम में स्वयंसिद्धा ने आज अपनी भागीदारी दी। संस्था की अध्यक्ष डॉ.सोनाली चक्रवर्ती ने बताया कि हम हाथ जोड़कर बच्चों को कह रहें कि अपने लिए ना सही अपनी माता के लिए हेलमेट पहनें जिससे आप सुरक्षित घर पहुंच सके। हम आज सारी माताओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सभी माताऐं जागरूक हो व बच्चों को घर से बिना हेलमेट के न निकलने दे तो यह समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है। यातायात मुख्यालय से यातायात पुलिस एवं स्वयंसिद्धा - mission with vision   की महिलाओं द्वारा यातायात नियमों का बैनर, पोस्टर लेकर नेहरू नगर चौक तक पैदल मार्च कर चौक पर यातायात नियम संबंधी नुक्कड नाटक किया गया।

कार्यक्रम में सोनाली चक्रवर्ती, रीता वैष्णव,संगीता जायसवाल, राजश्री नायर, देवयानी मजूमदार,गीता चौधरी,राजकुमारी कनोजे, सुशीला साहू,लक्ष्मी साहू, रूमा दे,वैशाली संतोष, रतना दुफारे,नमिता त्रिपाठी, सीमा कनोजे, रेनू पांडे, मेनका वर्मा, संध्या तिवारी, ज्योति गांधी, सुनीता तिवारी आदि शामिल थी।