Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुर्ग पुलिस द्वारा झांकी का प्रदर्शन किया गया, जिसका उद्देश्य नागरिकों को यातायात नियमों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना

दुर्ग,असल बात पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग और पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री जितेंद्र शुक्ला के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (या...

Also Read

दुर्ग,असल बात


पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग और पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री जितेंद्र शुक्ला के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री ऋचा मिश्रा और उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री सत्यानंद विंध्यराज के मार्गदर्शन में तथा उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय (साइबर  नोडल अधिकारी ) के सहयोग से झांकी का निर्माण और प्रदर्शन किया गया।  

झांकी का विवरण:  

- झांकी में यमराज का काल्पनिक दृश्य दर्शाया गया, जिसमें एक वाहन चालक को रेड सिग्नल तोड़ते हुए दिखाया गया। यमराज ने यातायात नियमों का पालन न करने पर संभावित सड़क दुर्घटना और उसके गंभीर परिणामों की ओर इशारा किया।  

- साथ ही, यमराज ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।  

- झांकी में साइबर अपराध के विषय को भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें एक महिला और एक पुरुष साइबर अपराध के पीड़ित के रूप में दिखाए गए। उनकी शिकायत पर पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए साइबर ठग की गिरफ्तारी का दृश्य प्रदर्शित किया गया।  

- इस दौरान, साइबर अपराध की घटना के तुरंत बाद हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने की जानकारी दी गई।  

तकनीकी पहल और जागरूकता प्रयास:  

- झांकी में साइबरप्रहरी, त्रिनयन ऐप और सशक्त ऐप का प्रदर्शन किया गया।  

  - त्रिनयन ऐप: यह स्मार्ट सीसीटीवी लोकेशन मैनेजमेंट सिस्टम है, जो अपराध की जांच में उपयोगी है। यह ऐप घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी की जानकारी तुरंत उपलब्ध कराता है, जिससे जांच प्रक्रिया तेज और प्रभावी हो जाती है।  

  - सशक्त ऐप: यह पुलिस कर्मियों के लिए डिज़ाइन किया गया एक अत्यंत उपयोगी प्लेटफॉर्म है, जिसमें चोरी हुए वाहनों की खोजने का फीचर्स शामिल हैं।

-झांकी में साइबर जागरूकता हेतु चलाया जा रहा साइबर प्रहरी मिशन का भी उल्लेख किया गया।   

डिजाइन में योगदान:  

- झांकी के निर्माण में मेघ गंगा ग्रुप और डिज़ाइनो के अजय रात्रे और वेदांत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  

- झांकी के प्रदर्शन और डिजाइन में महाराजा चौक के भगत राजपूत का सहयोग रहा।  

नागरिकों से अपील:  

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहने, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत 1930 या 112 पर संपर्क करने की अपील करती है।  


दुर्ग,असल बात