Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के द्वारा विकसित किया गया सशक्त एप से लगातार पकड़े जा रहे हैं चोरी हुए वाहन

असल बात न्युज  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के द्वारा विकसित किया गया सशक्त एप से लगातार पकड़े जा रहे हैं चोरी हुए वाहन स्मार्ट पुलिसिंग के ...

Also Read

असल बात न्युज 

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के द्वारा विकसित किया गया सशक्त एप से लगातार पकड़े जा रहे हैं चोरी हुए वाहन

स्मार्ट पुलिसिंग के तहत एक क्लिक में मिल रही है चोरी हुए वाहनों की जानकारी

सुपेला पुलिस ने सशक्त एप की मदद से दो चोरी के वाहनों को किया बरामद

एप लॉन्च होने के बाद से अब तक कुल 12 चोरी के वाहनों की बरामदगी






दुर्ग, माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णु देव साय ने एवं माननीय गृह मंत्री महोदय छ. ग.शासन विजय शर्मा के द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग के तहत सशक्त एप लॉन्च किया गया था। वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा चोरी हुए वाहनों की जानकारी व बरामदगी के लिए सशक्त एप को विकसित किया गया है। इस एप का उद्देश्य चोरी हुए वाहनों की जल्द पहचान और बरामदगी करना है।

इस पहल के तहत पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक, सत्यप्रकाश तिवारी एवं नोडल अधिकारी सशक्त एप उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय के नेतृत्व में कार्रवाई की जा रही है। जिसमे सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा की पैट्रोलिंग टीम जिसमे आरक्षक सूर्या प्रताप सिंह और दुर्गेश सिंह ने पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की जिसमे - फरीद नगर ग्राउंड के पास संदिग्ध रूप से खड़ी एक्टिवा के इंजन व चेसिस नंबर को सशक्त एप में चेक किया गया। यह वाहन पदमनाभपुर थाना क्षेत्र से चोरी हुआ पाया गया और इसे तुरंत बरामद किया गया। मिलन चौक के पास बिना नंबर प्लेट की खड़ी एक स्प्लेंडर बाइक के इंजन व चेसिस नंबर को जांचने पर वह सुपेला थाना क्षेत्र से चोरी हुई पाई गई। इसे भी बरामद कर लिया गया।सशक्त एप लॉन्च होने के बाद से अब तक दुर्ग जिले में कुल 12 चोरी हुए वाहनों को बरामद किया जा चुका है। इस एप से पुलिसिंग कार्य में तेजी आई है एवं कार्यकुशलता बढ़ी है। जिला दुर्ग में अभी तक सशक्त एप को कुल 800 से ज्यादा अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा उपयोग किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन अभियान चलाया जाकर चोरी हुए वाहन को ढूंढने में यह एप मददगार साबित हुआ है। सशक्त एप के माध्यम से चोरी हुए वाहनों की त्वरित पहचान और बरामदगी से पुलिस कार्यवाही पहले से अधिक सटीक, तेज और प्रभावी हो गई है।