Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


गौ मांस बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

असल बात न्युज  गौ मांस बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार   सुपेला पुलिस की सक्रियता से पकड़ाया आरोपी                               प्रार्थी थान...

Also Read

असल बात न्युज 

गौ मांस बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार  

सुपेला पुलिस की सक्रियता से पकड़ाया आरोपी  

                           

प्रार्थी थाना हाजिर आकर लिखित शिकायत किया कि कृष्णा नगर हडडी गोदाम में गौ माँस बीकी हो रहा है इस सुचना पर मौके पर जाकर आरोपी राज सोनी उर्फ राजेश के मकान से करीब दस किलो गौ मांस तथा दुसरे मकान से तीस किलो गौं मांस व पाँच नग सिर तथा एक नग पैर का हडडी व अब्बास कुरैशी के गोदाम से दस नग गौ खाल को जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.। 

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश में एवं श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी एवं सक्रियता का परिचय देते हुये आरोपी राज सोनी पिता धरम सोनी उम्र 25 साल निवासी कृष्णा नगर हडडी गोदाम के पास सुपेला को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया एवं प्रकरण के एक अन्य आरोपी अब्बास कुरैशी की पता तलाश जारी है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि अमरदास गंगेले, आर. सुर्यप्रताप सिंह, आर. दुर्गेश राजपूत का विशेष योगदान रहा।