Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सडक सुरक्षा माह के दौरान सारथी सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर, ऑटो चालक, प्राइवेट चालक एवं शासकीय चालकों का सम्मान किया गया

असल बात न्युज  सडक सुरक्षा माह के दौरान सारथी सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर, ऑटो चालक, प्राइवेट चालक एवं शासकीय चालकों का सम्मान किया गया  याता...

Also Read

असल बात न्युज 

सडक सुरक्षा माह के दौरान सारथी सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर, ऑटो चालक, प्राइवेट चालक एवं शासकीय चालकों का सम्मान किया गया 

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लोगो की जान बचाने यातायात कार्यालय में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया

यातायात पुलिस, NCC के कैडट्स एवं ऑटो चालकों द्वारा किया गया रक्त दान  

इस कार्यक्रम में बालाजी ब्लड एवं आर्टकॉम संस्था का विशेष सहयोग रहा 



जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के निर्देश पर एवं ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के मार्ग दर्शन एवं सतानंद विध्यराज उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में आम नागरिकोे और सडक उपयोगकर्ताओं को सडक सुरक्षा की गंभीरता औार चुनौती के बारे में जागरूक करने के लिए सडक सुरक्षा माह 2025 का आयोजन दिनांक 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रतिदिन अलग अलग विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालको को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

सडक सुरक्षा माह के आज 24वे दिन यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यातायात कार्यालय नेहरू नगर में सारथी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वाहन चालान के दौरान यातायात नियमों का पालन करने वाले, एक अच्छे चालक की भूमिका निभाने वाले, साथ ही सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले ऑटो चालक, प्राइवेट चालक, शासकीय चालक को प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा रक्त देकर लोगो की जान बचाने के लिये रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें यातायात पुलिस के अधिकारी, कर्मचारियों, NCC के कैड्स क़े द्वारा रक्तदान किया गया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थिति छात्र / छात्राओ को यातायात नियम की जानकारी देते हुवे, बच्चों सें प्रश्न पूछा गया और उनको गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।