Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कुम्हारी में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों का "बी" फार्म पेश, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने जमा किया बी

दुर्ग,कुम्हारी कुम्हारी। जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कुम्हारी पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों का "...

Also Read

दुर्ग,कुम्हारी



कुम्हारी। जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कुम्हारी पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों का "बी" फार्म जमा किया। बी फार्म किसी भी प्रत्याशी को राजनीतिक दल की ओर से अधिकृत किए जाने संबंधी प्रपत्र होता है, जिसे राजनीतिक दल द्वारा पेश किया जाता है। 

इस दौरान कुम्हारी के चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राजू निषाद, वरिष्ठ नेता राकेश पाण्डेय, गोल्डी गोस्वामी, माखन कोसरिया सहित पार्षद पद के समस्त उम्मीदवार उपस्थित रहे। 


"बी" फार्म जमा करने के बाद जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि जिस तरह विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कुम्हारी शहर से भाजपा ने लीड हासिल की थी उसी प्रकार नगरीय निकाय चुनाव में भी कुम्हारी नगर पालिका में भाजपा का परचम लहरायेगा। कुम्हारी के भाजपा कार्यकर्ता अध्यक्ष सहित समस्त पार्षदों को जीत दिलाने के लिए संकल्प बद्ध हैं।

असल बात,न्यूज