Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नेहा बाबा वर्मा ने पार्षद प्रत्याशी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का किया आभार व्यक्त

पाटन वार्ड क्रमांक 4 से भाजपा की  पार्षद प्रत्याशी  नेहा बाबा वर्मा के रूप में उच्च शिक्षित पार्षद प्रत्याशी मिलने से वार्डवासी उत्साहित  पा...

Also Read


पाटन वार्ड क्रमांक 4 से भाजपा की  पार्षद प्रत्याशी 

नेहा बाबा वर्मा के रूप में उच्च शिक्षित पार्षद प्रत्याशी मिलने से वार्डवासी उत्साहित 


पाटन, दुर्ग.

असल बात news. 

महापौर, अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाने के बाद भाजपाई खेमें में अब चुनाव में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। प्रदेश के सबसे हॉट सीट पाटन नगर पंचायत के लिए भी भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। नगर पंचायत पाटन वार्ड क्रमांक 4 से पार्षद प्रत्याशी नेहा बाबा वर्मा को बनाया गया है। नेहा बाबा वर्मा को पार्षद प्रत्याशी बनाएं जाने पर वार्डवासियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और उनके नाम के घोषणा होते ही वार्डवासियों ने उसे मुलाकात की है और जीत के लिए एडवांस बधाई दी है।

नगर पंचायत पाटन वार्ड क्रमांक 4 से पार्षद प्रत्याशी बनाएं जाने के बाद नेहा बाबा वर्मा ने संगठन के शीर्ष व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया है। नेहा बाबा वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, सांसद श्री विजय बघेल, जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक, निवर्तमान अध्यक्ष श्री जीतेन्द्र वर्मा सहित जेष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

आपको बता दे कि नेहा बाबा वर्मा प्रारंभ से ही विद्यार्थी परिषद में कार्यरत रही है। 2014 में हुए महाविद्यालय पाटन में छात्रसंघ चुनाव में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। नेहा बाबा वर्मा उच्च शिक्षा प्राप्त कर जनसेवा के कार्य  में सदैव समर्पित रही है। वार्ड क्रमांक 4 को उच्च शिक्षित पार्षद  प्रत्याशी मिलने से पुरे वार्डवासियों में उत्साह देखा जा  रहा है।