Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


रिसाली में महापौर निधि से संवरेगा सांई मंदिर द्वार - होगा बैडमिंटन कोर्ट का फैसिंग

भिलाई, रिसाली महापौर शशि सिन्हा की निधि से वार्ड 30 स्थित साई मंदिर का मुख्य द्वार संवरेगा। इस कार्य के लिए 6 लाख की स्वीकृति दी है। उन्होंन...

Also Read

भिलाई, रिसाली


महापौर शशि सिन्हा की निधि से वार्ड 30 स्थित साई मंदिर का मुख्य द्वार संवरेगा। इस कार्य के लिए 6 लाख की स्वीकृति दी है। उन्होंने अपने परिषद के सद्स्यों के साथ सांई मंदिर प्रांगण में भूमिपूजन की।

खास बात यह है कि सांई मंदिर का निर्माणधीन मुख्य द्वार राशि के अभाव में अधूरा है। वहीं वाॅश रूम जाने के लिए रास्ता भी नहीं था। पार्षद अनूप डे की अनुशंसा पर महापौर शशि सिन्हा ने राशि स्वीकृत करते निर्माण एजेंसी को शीघ्र कार्य आरंभ करने का निर्देश दी है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। भूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी जहीर अब्बास, अनिल देशमुख, संजू नेताम, डाॅ. सीमा साहू, ममता यादव, पार्षद विलास बोरकर, चन्द्रभान ठाकुर आदि उपस्थित थे।


बैडमिंटन कोर्ट का होगा फैसिंग

महापौर शशि सिन्हा ने सभापति केशव बंछोर के वार्ड में भी भूमिपूजन की। वार्ड 11 में बैडमिंटन कोर्ट परिसर का फैसिंग किया जाएगा। इस कार्य के लिए 6 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। डी और ई पाॅकेट में पूर्व में बने बैडमिंटन कोर्ट को चैन फैसिंग कर बैठने के लिए चेयर की व्यवस्था की जाएगी। इस कार्य के लिए सभापति केशव बंछोर ने राशि की मांग की थी। भूमिपून कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय नागरिकों ने पेयजल संकट दूर करने सभापति से चर्चा की साथ ही माॅर्निंग वाॅक करने वालों के लिए गजिबों बनाने कहा।


भिलाई,रिसाली