Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अब दुर्ग ट्रिपल इंजन की रफ़्तार से दौड़ेगा- गजेन्द्र यादव

दुर्ग,असल बात दुर्ग। दुर्ग निगम चुनाव में महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार और 40 सीट पर भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की प्रचंड जीत पर शहर विधायक गज...

Also Read

दुर्ग,असल बात



दुर्ग। दुर्ग निगम चुनाव में महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार और 40 सीट पर भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की प्रचंड जीत पर शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने भाजपा पर विश्वास जताने सभी मतदाताओ और कार्यकर्त्ताओ का आभार जताये है। 

         विधायक गजेन्द्र यादव ने भाजपा की समर्पित कार्यकर्ता श्रीमती अलका बाघमार को 67,295 रिकॉर्ड मतों से महापौर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा की यह ऐतिहासिक जीत न केवल श्रीमती बाघमार के व्यक्तिगत संघर्ष और कार्यशक्ति का प्रतीक है, बल्कि यह भाजपा के प्रति जनता के गहरे विश्वास को भी दर्शाता है। अब दुर्ग ट्रिपल इंजन की रफ़्तार से दौड़ेगा। 

रिकॉर्डतोड़ मतों से दुर्ग नगर निगम की महापौर निर्वाचित होने पर दुर्ग निगम क्षेत्र के सभी मतदाताओं का एक बार आभार, वंदन और धन्यवाद किये। 

      मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा एक वर्ष में किये गए ऐतिहासिक कार्यों और दुर्गवासियों को मिले विकास कार्यों सौगात के फलस्वरुप आज दुर्ग ऐतिहासिक मतो के अंतर जीत हासिल किये। दुर्ग की जनता का बीजेपी के प्रत्याशीयों के प्रति अपार समर्थन बताता है विकास और विश्वास की सरकार भाजपा सरकार। 

विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की नगर निगम चुनाव में वरिष्ठ नेताओं से मिले मार्गदर्शन और दुर्ग के सभी कार्यकर्त्ताओ के अथक प्रयास से दुर्ग निगम चुनाव में रिकॉर्ड बना है।

असल बात,न्यूज