Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 2 माह में 12609 यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही कर 50 लाख 2 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किया गया

असल बात न्युज  यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 2 माह में 12609 यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही कर 50 लाख 2 हजार ...

Also Read

असल बात न्युज 

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 2 माह में 12609 यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही कर 50 लाख 2 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किया गया 

सबसे अधिक 3692 बिना हेलमेट, एवं 1981 नो पार्किग वाहन चालको पर कार्यवाही की गई

संदिग्ध वाहनो की भी चेकिंग की जा रही है साथ ही वाहन में हुटर, नीली बत्ती एवं सायरन लगाकर वाहन चालन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जनवरी माह में सडक सुरक्षा माह के आयोजन के दौरान 78 जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से 54,776 लोगो को यातायात नियम के प्रति जागरूक करने प्रयास किया गया था

यातायात पुलिस दुर्ग वाहन चालको से अपील करती है कि अपने एवं दूसरो की सुरक्षा के लिए यातायात नियमो का पालन कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें


दुर्ग। पुलिस अधीक्षक दुर्ग, श्री जितेन्द्र शुक्ला द्वारा यातायात नियमो का पालन न करने वाले पर कार्यवाही करने के दिये गये निर्देश के परिपालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) दुर्ग,  सुश्री ऋचा मिश्रा के मार्ग दर्शन में तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात),  श्री सतानंद विध्यराज के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार ऐसे वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 2 माह में कुल-12609 यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही करते हुए 50 लाख 2 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किये गये है। यातायात पुलिस के इस कार्यवाही में सबसे अधिक दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट ना लगाने वाले 2692 वाहन चालको पर एवं आवागमन के मार्ग में बाधा उत्पन्न करने वाले 1981 वाहन चालको पर मोटर व्हीकट एक्ट के तहत कार्यवाही की गई, इसके अतिरिक्त दो पहिया वाहन में तीन सवारी, तेज गति वाहन चालन, मोबाईल का उपयोग करते वाहन चलाने वाले, यातायात संकेत का उल्लंघन करने वाले, चार पहिया वाहन काली फिल्म लगाने वाले एवं शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालो पर कार्यवाही की जा रही है, साथ ही संदिग्ध वाहन एवं वाहनो में हुटर, नीली बत्ती एवं सायरन लगाकर घूमने वाले वाहन चालको के खिलाफ भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु संबधित थानो के सुपुर्द किया गया।  

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जनवरी माह में सडक सुरक्षा माह के दौरान 78 जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से 54,776 लोगो यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है। यातायात पुलिस आम नागरिको से अपील करती है कि वें स्वयं एवं दूसरो की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।