Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


आज का बजट प्रदेश की प्रगति का बजट है, छत्तीसगढ़ की खुशहाली का बजट है - गजेन्द्र यादव, वित्तमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट में दुर्ग को कई सौगाते

दुर्ग,असल बात दुर्ग। विधानसभा में प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार ने अपना बजट पेश किये जिस पर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की यह बजट प्रदेश की...

Also Read

दुर्ग,असल बात


दुर्ग। विधानसभा में प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार ने अपना बजट पेश किये जिस पर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की यह बजट प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रदेश सरकार का 1 लाख 65 हजार करोड़ से अधिक के बजट में प्रदेश के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हुई है, जिससे जनमानस की सुविधाओ को सुगम बनाया जायेगा। यह छत्तीसगढ़ की प्रगति का बजट है, जनता की खुशहाली और समृद्धि का बजट है। इस बजट में दुर्गवासियों को कई सौगाते मिली है। भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गो को ध्यान में रखने के साथ ही युवाओ तथा महिलाओ की उन्नति और प्रगति को संबल प्रदान करने बजट में कई फैसले लिए है।

       विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 65 हजार करोड़ का बजट पेश किया, जो पिछले साल से 12 फीसदी अधिक होना बताता है की विष्णुदेव साय सरकार में हमारा प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1 घंटे 45 मिनट बजट भाषण में हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ घोषणाएं की है। जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल की कीमत में राज्य सरकार की तरफ से एक रूपये की कमी की गई। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते बढ़ाने का ऐलान किये है। इससे प्रदेश में गुड गवर्नेंस स्थापित होगा। आज प्रस्तुत बजट में छत्तीसगढ़ में टेक्नोलॉजी का विकास, इंडस्ट्रियल ग्रोथ तथा नई उद्योग नीति को भी बजट में शामिल किया गया है। 

       आज के बजट में प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में राज्य का पहला हस्तलिखित बजट पेश किया।छत्तीसगढ़ के लिए यह ऐतिहासिक अवसर रहा वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने खुद अपने हाथों से लिखा बजट पेश किया। 100 पृष्ठों का यह बजट परंपरा और मौलिकता की नई मिसाल है।

बजट में दुर्ग का भी ध्यान

विधानसभा पटल पर प्रस्तुत बजट में विष्णुदेव साय सरकार ने दुर्ग की जनता का भी ध्यान रखा गया है। दुर्ग में नारकोटिक केन्द्र की स्थापना करने, 

दुर्ग में फ़िज़ियोथेरेपी कॉलेज निर्माण और दुर्ग में बहुउद्देशीय स्टेडियम निर्माण तथा स्टेट कैपिटल रीजन अंतर्गत रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो निर्माण कार्य प्रारंभ करने घोषणा की गई है।

असल बात,न्यूज