Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, March 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

Automatic Slideshow


‘‘बस्तर पंडुम ’’ के विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता 17 मार्च से

    कोंडागांव. असल बात news.   16 मार्च 2025. प्रदेश सरकार द्वारा बस्तर की विशिष्ट जनजातीय कला एवं संस्कृति को पुनर्जीवित करने तथा समुचित सम...

Also Read

 


 कोंडागांव.

असल बात news.  

16 मार्च 2025.

प्रदेश सरकार द्वारा बस्तर की विशिष्ट जनजातीय कला एवं संस्कृति को पुनर्जीवित करने तथा समुचित सम्मान दिलाने के उद्देश्य से बस्तर पंडुम उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिले में ‘‘बस्तर पण्डुम’’ का शुभारंभ 17 मार्च से विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम के साथ हो रहा है। 

जनपद पंचायत कोंडागांव में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम 17 मार्च से स्थानीय आडिटोरियम में सुबह 10:30 शुरू होगा, जिसमें जनजातीय नृत्य, जनजातीय वेशभूषा एवं आभूषण का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी प्रकार 18 मार्च 2025 को जनजातीय गीत, जनजातीय वाद्यमंत्रों का प्रदर्शन और 19 मार्च को जनजातीय नाट्य, जनजातीय शिल्प एवं चित्रकला का प्रदर्शन, जनजातीय पेय पदार्थ एवं व्यंजन का प्रदर्शन होगा। जनपद पंचायत माकड़ी में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 17 मार्च से मंडी प्रांगण में होगा। 


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप बस्तर पंडुम के माध्यम से बस्तर संभाग की समृद्ध लोककला, रीति-रिवाज, पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह महोत्सव न केवल बस्तर के प्रतिभाशाली कलाकारों को एक मंच प्रदाय करेगा, बल्कि उनकी कला को नई पहचान भी मिलेगी। बस्तर पंडुम का आयोजन ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर पर किया जाएगा जिसमें जनजातीय नृत्य, गीत, नाट्य सहित जनजातीय वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन, जनजातीय वेशभूषा एवं आभूषण का प्रदर्शन, जनजातीय कला एवं गोदना का प्रदर्शन तथा जनजातीय व्यंजन एवं पेय पदार्थों का प्रदर्शन विधाओं को शामिल किया गया है।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से...

थाना मोहन नगर पुलिस की कार्यवाही

अपनी ही खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले किसान के घर ...

छत्तीसगढ़ की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का असर – बीजापुर म...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से राज्य के सांसदों ने की सौज...

महापौर परिषद की बैठक में विभिन्न कार्यो को मिली स्वीकृति

ऑपरेंशन - सुरक्षा अभियान के तहत प्रथम दिन 30 शराबी वाहन चालक...

शराब की काली कमाई के लिए साय सरकार 67 नई शराब दुकानें खोल रह...

नाबालिग को अपहरण कर भारत में शादी करने वाले बांग्लादेशी युवक...

चरित्र शंका में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोप...