Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भाजपा का विजय रथ जिला पंचायत पहुंचा, चौपल इंजन की सरकार दुर्ग जिले में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी - सुरेंद्र कौशिक अध्यक्ष

दुर्ग,असल बात दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी लगातार संपन्न हो रहे चुनाव में इतिहास बनाते जा रही हैं विधानसभा, लोकसभा, नगरी निकाय,  कल संप...

Also Read

दुर्ग,असल बात


दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी लगातार संपन्न हो रहे चुनाव में इतिहास बनाते जा रही हैं विधानसभा, लोकसभा, नगरी निकाय,  कल संपन्न हुए जनपद पंचायत के चुनाव बाद भाजपा का विजय रथ जिला पंचायत पहुंच कर संपन्न चुनाव में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद में विजय श्री हासिल की कहने को तो भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में  जो माहौल चल रहा हैं  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  के सुशासन की परिणिति है | साथ ही दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में पूरा दुर्ग जिला भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता लगातार अपने कार्य में लग रहे स्वयं जिला भाजपा अध्यक्ष रात रात तक सारे कार्यों की समीक्षा मॉनिटरिंग करते रहे जिला पंचायत अध्यक्ष में सरस्वती बंजारे एवं उपाध्यक्ष पद पवन शर्मा की जीत के पश्चात उन्हें बधाई दी और  जिला भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को मुंह मीठा करा कर उन्हें साधुवाद ज्ञापित किया | जिला भाजपा कार्यालय में जश्न मनाने वालों में प्रमुख रूप से दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामशिला साहू भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, जिला पंचायत सदस्य गण जितेंद्र यादव, श्रद्धा साहू, प्रिया साहू, नीलम चंद्राकर ,कल्पना साहू उपस्थित रहे |

    जीत के पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि कांग्रेस आज चारों खाने चित हो चुकी है आज जिला पंचायत के चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु उन्होंने अपना प्रत्याशी ही खरीद नहीं किया यह उनके खो चुके आत्मविश्वास को दर्शाता है आज केंद्र राज्य में डबल इंजन सरकार के बाद निकट और पंचायत में ट्रिपल इंजन की सरकार से विकास कार्य फिर वह गति से होगी हमारी पार्टी इसके लिए प्रतिबद्ध है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सौम्य चेहरा मोदी की गारंटी पर जनता का भरोसा राज्य में सुशासन की ब्यार की वजह से जनता जनार्दन ने हमें भरपूर सहयोग समर्थन अपना आशीर्वाद प्रदान किया |

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रदेश के अन्न दाता किसानों पर कल्याण और उनकी स्मृध्दि के लिए अनेक क्रांतिकारी कदम उठाए हैं अन्नदाता किसानों के जीवन में खुशहाली आई है छत्तीसगढ़ का किसान आप खाने कमाने के साथ ही खजाने के लिए भी खेती-बाड़ी कर रहा है तेंदु पता संग्रह के प्रति संवेदनशील साय सरकार ने फिर से चरण पादुका योजना शुरू करने का निर्णय लिया है इसे कांग्रेस के बिजली भूपेश सरकार ने बंद करके अपने घोर आदिवासी विरोधी चरित्र का भी परिचय दिया था |

  जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व जिले के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन के उनका आभार और धन्यवाद ज्ञाप करता हूं साथ ही साथ  दुर्ग जिले के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को मैं हृदय की अनंत गहराइयों से नमन करता हूं और उन्हें साधुवाद ज्ञपित करता हूं और यही आशा करता हूं की इसी तरह भारतीय जनता पार्टी को सर्वोच्च शिखर की ओर लेकर जाएंगे |

जिला भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न मनाने वालों में  जिला जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये जिला मंत्री बोधन यादव कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, अनूप सोनी ,वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा, अजय तिवारी, शिव चंद्राकर, रजनीश श्रीवास्तव लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट कमलेश साहू सचिन सिन्हा शीतला ठाकुर नितेश साहू नवीन पवार राहुल दीवान सोमेश्वर यादव मुकेश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

असल बात,न्यूज