Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नए दायित्व से निगम भिलाई के कर्मचारी बहुत खुश है

असल बात न्युज  नए दायित्व से निगम भिलाई के कर्मचारी बहुत खुश है भिलाई, नगर निगम भिलाई के 42 कर्मचारी जो मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय में ...

Also Read

असल बात न्युज 

नए दायित्व से निगम भिलाई के कर्मचारी बहुत खुश है

भिलाई, नगर निगम भिलाई के 42 कर्मचारी जो मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय में कार्यरत थे। उनके बारे में विभागीय लोगों  लोगों की शिकायत रहती थी कि कुछ बीमार है कुछ ऐसे हैं जो काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे सभी कर्मचारियों की सूची विभागों से आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा बनवाई गई उन सभी कर्मचारियों को ड्यूटी नगर निगम भिलाई के सभी उद्यानों में  लगाया गया। सभी को पेड़ पौधों में पानी देने, एवं झाड़ू लगाने, पेड़ के  गिरे हुए पत्तों को साफ सफाई करने की  ड्यूटी लगाई गई। उन्हें पानी डालने के लिए बिजली का मोटर ठीक कराया गया। पानी डालने के लिए प्लास्टिक का पाइप दिया गया है। उसमें से 30 कर्मचारी उद्यानों में कार्य कर रहे हैं।

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय प्रातः काल उद्यानों का निरीक्षण करने गए। वहां पर उन कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त किया। जो कर्मचारी यह समझ रहे थे कि उन्हें सजा  दी जा रही है। अब वही कर्मचारी बहुत खुश है, कि  उनके द्वारा पेड़ों को पानी दिया जा रहा है। इससे पेड़ हरे भरे हो रहे हैं। सफाई कर्मचारी बी चेन्नईया का कहना था, कि काम तो करना ही है।  पेड़ों में पानी डालते हैं तो मन में बहुत खुशी होती है, कि हमारे कारण पेड़ हरे भरे हो रहे हैं।  अब मुझे अच्छा लग रहा है। मोटर खोल देता हूं, सभी पौधों को पानी देता हूं, जरूर पड़ती है तो पेड़ के नीचे आराम भी कर लेता हूं। पहले से मेरा स्वास्थ्य भी अच्छा हो गया है। आयुक्त पांडे ने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को निर्देशित किये है कि जो कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आए हैं। उनको नोटिस दिया जाए, काम तो सबको करना पड़ेगा। आज भ्रमण के दौरान जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, सुपरवाइजर विनोद आदि उपस्थित रहे। जनसंपर्क विभाग, नगर पाली निगम भिलाई।