Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


विधायक गजेन्द्र यादव ने दी होली पर्व की शुभकामनाएँ

दुर्ग,असल बात दुर्ग। शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्...

Also Read

दुर्ग,असल बात



दुर्ग। शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने होली पर हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना किये है।

      विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की विजय, प्रेम की जीत और समाज में सौहार्द्र को और मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने दुर्ग सहित प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि हम सभी होली के पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द और आनंद के साथ मनाएं, एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरें और छत्तीसगढ़ की समरसता और एकता को और अधिक सशक्त बनाएं।


विधायक निवास में होली- 

विधायक गजेन्द्र यादव के निज निवास विद्युत नगर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। होली मिलन को लेकर उत्साहित कार्यकर्त्तागण पूरे जोर शोर से तैयारी में जुटे हुए है। कार्यकर्त्ताओ की टोली अपनी अपनी टीम बनाकर होली मिलन में आने वाले अतिथियों के स्वागत के लिए तैयारी में जुटे हुए है। नंगाड़े की थाप और रंगो की फुहार के साथ होली मिलन आयोजित होगा।

असल बात,न्यूज