Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


15 करोड़ 21 लाख 74 हजार रुपए शासन से मिलने पर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों ने शासन को शासन को धन्यवाद दिया

असल बात न्यूज  15 करोड़ 21 लाख 74 हजार रुपए शासन से मिलने पर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों ने शासन को शासन को धन्यवाद दिया भिलाई नगर। निगम का...

Also Read

असल बात न्यूज 

15 करोड़ 21 लाख 74 हजार रुपए शासन से मिलने पर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों ने शासन को शासन को धन्यवाद दिया

भिलाई नगर। निगम का छत्तीसगढ़ शासन से बहुत दिनों से बहुत दिनों से लंबित मांग थी, कि नगर निगम भिलाई के संचित निधि एवं फ्रीहोल्ड की राशि भिलाई को वापस किया जाए। आज शासन द्वारा 10 करोड़ 50 लाख 36 हजार रुपए संचित निधि का एवं फ्री होल्ड की राशि 4 करोड़ 36 लाख 38000 प्राप्त हुए। इस राशि की मांग भिलाई नगर निगम द्वारा बार-बार मांग किया जा रहा था। पूर्व के आयुक्त एवं वर्तमान आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा शासन से बार-बार पत्राचार के माध्यम से निवेदन किया जा रहा था। भारसाधक उपमुख्यमंत्री के अनुमोदन से आज राशि नगर निगम भिलाई को प्राप्त हुआ। इसीलिए नगर निगम के आधिकारी कर्मचारियों में बहुत खुशी व्याप्त है। इसके लिए कर्मचारी संघ के सदस्य एवं अधिकारी कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साव, भारसाधक उप उपमुख्यमंत्री अरुण साव को धन्यवाद दिया। शासन ने हमारी लंबित मांगों को सुना इसके लिए हम सबको खुशी है। मिलने वाली राशि से उपादान भुगतान रिटायर्ड कर्मचारियों को किया जाएगा जो 2018 से लंबित था इसके साथ-साथ फ्रीहोल्ड से प्राप्त राशि का नगदी कारण एवं अन्य सत्व का भुगतान किया जाएगा। 

आयुक्त पाण्डेय को इस प्रयास के लिए धन्यवाद देने वाले अधिकारी कर्मचारियों में राजस्व अधिकारी जेपी तिवारी, लेखा अधिकारी सी. बी. साहू, अभियंता संजय अग्रवाल, विनीत वर्मा, अर्पित बंजारे, नितेश मेश्राम, श्वेता वर्मा, सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, स्टोन पुरुषोत्तम साहू, नवीन साहू, शशांक शेखर, उन्मेष साहू, अर्पित द्विवेदी, तोसेंद्र साहू, हृदय राम कौशिक आदि उपस्थित रहे।