Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


आतिशबाजी और गगनभेदी जयघोष के साथ भाजपा ने 46वाँ स्थापना दिवस मनाया

असल बात न्यूज  आतिशबाजी और गगनभेदी जयघोष के साथ भाजपा ने 46वाँ स्थापना दिवस मनाया प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री और जिला कार्यालय में संगठन...

Also Read

असल बात न्यूज 

आतिशबाजी और गगनभेदी जयघोष के साथ भाजपा ने 46वाँ स्थापना दिवस मनाया

प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री और जिला कार्यालय में संगठन महामंत्री ने ध्वज फहराया, उप मुख्यमंत्री शर्मा समेत अनेक जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों में शिरकत की



रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपना 46वाँ स्थापना दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया। इस अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा का ध्वज फहराया, वहीं एकात्म परिसर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने पार्टी का ध्वज फहराया। उल्लेखनीय है, भाजपा ने अपने स्थापना दिवस से लेकर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती तक विभिन्न चरणों में कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जा रही है।

भाजपा स्थापना दिवस पर रविवार को प्रदेश व जिला कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय,प्रदेश उपाध्यक्ष व स्थापना दिवस कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ,विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, संपत अग्रवाल, सन्निर्माण कर्मकार मंढल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह,  क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सवन्नी, औद्योगिक विकास निगम अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, नान के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष  अनुराग सिंहदेव, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, प्रफुल्ल विश्वकर्मा ,प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेशचंद्र गुप्ता, अंजय शुक्ला रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, उपाध्यक्ष अकबर अली,  अशोक बजाज, शताब्दी पाण्डे सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री साय ने फहराया ध्वज

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्थापना दिवस पर गगनभेदी नारों व जयघोष के बीच पार्टी का ध्वज फहराया। इसके बाद श्री साय सहित भाजपा नेताओं ने कार्यालय परिसर में स्थित स्मृति मंदिर में भारतमाता के चित्र और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, अटलबिहारी वाजपेयी, कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।

जिला कार्यालय में संगठन महामंत्री ने फहराया ध्वज

इससे पहले एकात्म परिसर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने पार्टी का ध्वज फहराया। इस अवसर पर कार्यालय में नारों व जयघोष के साथ आतिशबाजी की गई।

हमने अपने संकल्पों को सिद्ध किया है, अब 2047 तक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को धरातल पर साकार करेंगे : शर्मा

जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपने संक्षिप्त उद्बोधन में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भाजपा का अब तक की राजनीतिक यात्रा की चर्चा करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस और श्रीराम नवमी की बधाई दी। श्री शर्मा ने कि भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा की अब तक की यात्रा में हम सबने मिलकर देश की सेवा की है, देश के गौरव के प्रतिमान गढ़े हैं जिससे पूरी दुनिया में भारत के सामर्थ्य का डंका बजा है। इसी भाव के साथ आने वाले वर्षों में भी हम सब भाजपा के स्थापना दिवस पर अपने संकल्पों को दुहराते हुए आगे बढ़ेंगे।  हमने रामजन्मभूमि पर श्रीरामलला के भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर, कश्मीर से धारा 370 व अनुच्छेद 35 (ए) को खत्म कर, तीन तलाक को कानूनी दायरे में लाकर और वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पारित कराके हमने अपने संकल्पों को सिद्ध किया है और अब केंद्र व प्रदेश सरकार सुशासन की दिशा में अग्रसर होकर हर वर्ग के कल्याण व उत्थान के संकल्पों को भी सिद्ध करेगी और 2047 तक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को धरातल पर साकार करेगी।

भाजपा एक संगठन के साथ-साथ एक वैचारिक आंदोलन है : साय

अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि भाजपा एक संगठन के साथ-साथ एक वैचारिक आंदोलन है। भाजपा के लक्ष्य, कार्यपद्धति और विचार को हम अपनी अंतरात्मा में संजोकर आगे बढ़ें ताकि भाजपा के रूप में स्थापित यह वैचारिक आंदोलन को उसके लक्ष्य तक पहुँचाने का संकल्प आज हम सब लेकर आगे बढ़ें। भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक की राजनीतिक यात्रा के संघर्षों, बलिदानों की याद दिलाते हुए श्री साय ने कहा कि हमारी पाँच-पाँच पीढ़ियाँ भाजपा के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए खप गईं। आज केंद्र और छत्तीसगढ़ समेत अनेक राज्यों में भाजपा व उसके गठबंधन की सरकार काम कर रही है। भाजपा के प्रति व्यक्त इस जन-विश्वास पर खरा उतरना आज हमारे लिए एक चुनौती भी है और इन चुनौतियों को पारकर आगे बढ़ने का अवसर भी है। अपने आपको दाँव पर लगाकर हम दुनिया को सर्वश्रेष्ठ देने का सिद्धांत भारत ने दिया है, उस सिद्धांत का अनुपालन करने में भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता प्राण-प्रण से जुटेंगे।