Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


साय सरकार की लापरवाही से कन्हैरा मे 50 से अधिक गायों की मौत

असल बात न्यूज  साय सरकार की लापरवाही से कन्हैरा मे 50 से अधिक गायों की मौत गौठान योजना बंद किए जाने से गोवंश बे-मौत मारे जा रहे हैं गौवंशी, ...

Also Read

असल बात न्यूज 

साय सरकार की लापरवाही से कन्हैरा मे 50 से अधिक गायों की मौत

गौठान योजना बंद किए जाने से गोवंश बे-मौत मारे जा रहे हैं गौवंशी, गौ हत्यारी है भाजपा सरकार - दीपक बैज

रायपुर। राजधानी से लगे उरला के समीप ग्राम कन्हैरा मे 50 से अधिक गायों की मौत होने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी गाय और गोबर जैसे विषयों पर केवल राजनीति करती है। इन गायो की मौत साय सरकार की लापरवाही के कारण हुई है। सरकारी अमला सजग होता तो इतनी बड़ी संख्या मे गायों की मौते नहीं होती। राज्य मे भाजपा की सरकार बनने के बाद यह छठवीं घटना है ज़ब इतनी बड़ी संख्या मे गाय बेंमौत मरी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद से प्रदेश में गौवंशी पशु बदहाल हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के द्वारा संचालित गोधन न्याय योजना को बंद करके गौवंशी पशुओं को सड़क पर बेमौत मरने छोड़ दिया गया है।  जिसके चलते एक तरफ जहां किसान खुली चराई से परेशान हैं, वही सड़कों में दुर्घटनाएं बढ़ गई है। गौ अभ्यारण्य के नाम पर केवल वाहवाही लूटी जा रही है धरातल पर कुछ नहीं है। भाजपा की सरकार में गाय, भैंस के साथ जनता भी सड़कों पर बे मौत मरने मजबूर हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भारतीय जनता पार्टी की साय सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इनकी ना कोई नीति है ना नियत, बल्कि पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं को भी दुर्भावना पूर्वक बंद करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। पूर्ववर्ती सरकार ने छत्तीसगढ़ में 10 हजार से अधिक गोठान बनाए थे, जिसमें से लगभग 8 हज़ार गोठान आत्मनिर्भर बन चुके थे। सरकार के प्रयास के साथ ही आम जनता की सहभागिता से पैरा दान उत्सव, चारे पानी का समुचित प्रबंध किया जा रहा था। गौठान समिति और महिला स्व-सहायता समूहों के द्वारा चलायी जाने वाली ऐसी सुव्यवस्थित बनी बनाई योजना को संचालित करने में नाकाम रही। भारतीय जनता पार्टी की सरकार अब कमीशनखोरी के लालच में गौ अभ्यारण की बात कर रही है। हकीकत यह है कि भाजपा सरकार बनने के बाद गौ कसी, गौ तस्करी, गौ हत्या और गौ वंशी पशुओं के अकाल मृत्यु की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। भाजपा शासित राज्यों में गौ अभ्यारण की योजना पूरी तरह से असफल हो चुकी है। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले और उत्तर प्रदेश में शुरू की गई गौ अभ्यारण योजना दम तोड़ चुकी है। मध्यप्रदेश की भाजपा की सरकार गौ अभ्यारण चला नहीं पाई और अब इसे एनजीओ को सौप दिया गया है। अपनी नाकामी पर परदेदारी करने साय सरकार नए-नए जुमले परोस रही है। छत्तीसगढ़ के गोठानो की व्यवस्था को तत्काल बहाल कर गौ सेवा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, अन्यथा गौ हत्या के पाप से भाजपा सरकार का पतन सुनिश्चित है।

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने मांग किया है कि कन्हैरा मे गायों की मौत की जाँच होनी चाहिए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए, सरकार गायों के संरक्षण की नीति घोषित करे।