Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


शादी का झांसा देकर युवती से दैहिक शोषण करने वाले आरोपी गिरफ्तार

असल बात न्यूज  शादी का झांसा देकर युवती से दैहिक शोषण करने वाले  आरोपी गिरफ्तार      आरोपी जयेश पटेल को थाना भिलाई नगर पुलिस ने बेमेतरा से क...

Also Read

असल बात न्यूज 

शादी का झांसा देकर युवती से दैहिक शोषण करने वाले  आरोपी गिरफ्तार     

आरोपी जयेश पटेल को थाना भिलाई नगर पुलिस ने बेमेतरा से किया गिरफ्तार 

                     

भिलाई। प्रार्थीया/ पीड़िता  को आरोपी  जयेश पटेल पिता अशोक पटेल निवासी ग्राम गिधवा जिला बेमेतरा  के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर दिनांक 30.08.2021 से 20.09.2024 तक सेक्टर 7 ग्राउंड  के पास झाड़ी भिलाई एवं अन्य स्थानो पर कई बार शारीरिक संबंध बनाकर उसके साथ शादी करने से इंकार किया है जिसके संबंध मे प्रार्थिया की  लिखित शिकायत पत्र पर अपराध का घटित करना पाये जाने से आरोपी जयेश पटेल  के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया जिसमे प्रकरण महिला संबंधी अपराध का होना पाये जाने से घटना को गंभीरता से लेते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे.)  के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी करने के संबंध मे  दिये गये दिशा निर्देश का पालन करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री सुखनंदन राठौर एवं श्री सत्य प्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के मार्गदर्शन मे थाना भिलाई नगर पुलिस को प्रकरण मे संलिप्त आरोपी जयेश पटेल के अपने गृह ग्राम गिधवा जिला बेमेतरा मे होने की सूचना प्राप्त हुयी जिस पर थाना भिलाई नगर से टीम रवाना कर आरोपी जयेश पटेल पिता अशोक पटेल उम्र 22 साल निवासी ग्राम गिधवा जिला बेमेतरा को उनके निवास से हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर घटना को कारित करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।  

उक्त कार्यवाही मे उनि. नीता राजपुत , उनि. मन्नु लाल यादव , प्र. आर. प्रेम कुमार सिंह, अनिल गुप्ता  की भुमिका महत्वपूर्ण रही।